सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्टर (सचिन शर्मा)
रुड़की/हरिद्वार (संवाददाता)
जनपद हरिद्वार में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और बार संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया और देर रात तक संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से शराब परोसने, बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने तथा निर्धारित समय के बाद डीजे/लाउडस्पीकर चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रुड़की क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई रेस्टोरेंट और बार ऐसे पाए गए जो निर्धारित समय के बाद भी खुले हुए थे और वहां तेज आवाज में डीजे/लाउडस्पीकर चलाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब और अन्य साउंड सिस्टम उपकरण कब्जे में ले लिए। साथ ही संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया कि कई प्रतिष्ठान रात 10 बजे के बाद भी खुले रखे गए थे, जबकि नियमानुसार निर्धारित समय के बाद संचालन की अनुमति नहीं है। इसके अलावा तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजाकर आसपास के लोगों की शांति भंग की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
- रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट (बेलड़ा) एरोमेटिक रेस्टोरेंट (माजरा) सेन्टरोज रेस्टोरेंट (एसडीएम चौक के पास) कैफिन कॉफी डे (आईआईटी रोड, शराब गोदाम के निकट) इन सभी प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रात के समय तेज आवाज में संगीत और अवैध गतिविधियों से आम नागरिकों को काफी परेशानी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और बार संचालकों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें। यदि भविष्य में कोई भी प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण तक शामिल हो सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि देर रात तक चलने वाले डीजे और शोर-शराबे से उन्हें काफी परेशानी होती थी। ऐसे में पुलिस की यह पहल सराहनीय है।
ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार हो रही कार्रवाइयों से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें– ज्वालापुर से वारंटी गिरफ्तार, रातभर चली सघन कार्रवाई…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

