सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूलों को लंबे समय से निशाना बनाकर चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। ये स्कूल अधिकतर एकान्त और सुनसान इलाकों में स्थित थे, जहां सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता न के बराबर थी। आखिरकार, हरिद्वार पुलिस ने इन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है।
अकबरपुर झोझा स्कूल से की गई थी ताजा चोरी

दिनांक 03 जून 2025 को थाना झबरेड़ा पर वादी जुल्फिकार अली निवासी अकबरपुर झोझा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके विद्यालय भवन का चैनल गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एलसीडी, डबल इनवर्टर, दो बैटरियां, कैमरों की हार्डडिस्क, पावर सप्लाई और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए हैं। यह घटना पहले से हो रही उन सिलसिलेवार चोरियों की कड़ी थी, जो पिछले वर्ष भी अकबरपुर झोझा व भिश्तीपुर गांव के स्कूलों में हो चुकी थीं।
पुलिस ने शुरू की मैनुअल इंटेलिजेंस और त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना झबरेड़ा के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने मैनुअल पुलिसिंग और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भिस्तीपुर निवासी राहुल नाम का युवक अकबरपुर झोझा स्कूल की चोरी में शामिल है।
मुख्य आरोपी के घर से बरामद हुआ चोरी का सामान
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी राहुल पुत्र विनोद कुमार के घर दबिश दी, जहां से चोरी किए गए दो बैटरे, DVR, कैमरा, माउस और एक इंफीनिक्स कंपनी की एलईडी टीवी बरामद की गई। एलईडी टीवी आरोपी के कमरे की दीवार पर टंगी हुई मिली।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

कड़ी पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि उसने अपने गांव के अन्य युवकों के साथ मिलकर अकबरपुर झोझा के सरकारी स्कूल में चोरी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। राहुल ने बताया कि चोरी किया गया एक इन्वर्टर और एक बैटरी उसने लाठरदेवा शेख गांव निवासी राशिद खान पुत्र अहतशाम को ₹6000 में बेच दिए थे।
साथी आरोपी के घर से भी बरामदगी
पुलिस टीम ने तत्काल राशिद खान के घर दबिश दी, जहां से शेष चोरी का सामान — इन्वर्टर और बैटरी — भी बरामद कर लिए गए।आरोपियों के नाम और विवरण1. राहुल पुत्र विनोद कुमार
निवासी: ग्राम भिस्तीपुर, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार2. राशिद खान पुत्र अहतशामनिवासी: लाठरदेवाशेख, थाना झबरेड़ा, हरिद्वारउम्र: 32 वर्ष—बरामद सामान का विवरण
1. इंफीनिक्स कंपनी की 1 एलईडी टीवी 2. 2 एक्साइड कंपनी की बैटरी3. 1 इन्वर्टर 4. 1 DVR5. 1 माउस 6. टीवी रिमोट
पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आरोपी राहुल इससे पहले भी पिछले वर्ष स्कूलों में इसी तरह की चोरी की घटनाओं में संलिप्त था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या अन्य स्कूलों की चोरियों में भी इन्हीं लोगों का हाथ था।आगे की जांच जारी है और यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार: झोपड़ी में जलते सपने, एक मासूम की मौत, दूसरा अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

