इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने जताई भारत के प्रति कृतज्ञताभारत के प्रति कृतज्ञता

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच व्यापक वार्ता हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत में अपने

सम्मानजनक स्वागत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरी पहली राजकीय यात्रा है और मुझे मिला सम्मान मेरे लिए गौरवपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के साथ हमारी चर्चा गहन और स्पष्ट रही, जिसमें साझा हितों के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई।” उन्होंने अपनी टीम को भारत-इंडोनेशिया के साझा हितों को प्राथमिकता देने और नौकरशाही बाधाओं को कम करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रपति ने भारत को इंडोनेशिया की स्वतंत्रता

संग्राम में दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास की जमीन भारत को उपहार में दी गई थी। साथ ही, उन्होंने भारत को ब्रिक्स में इंडोनेशिया की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ की आवाज बनने के लिए आभार व्यक्त किया।

भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि रामायण और महाभारत से प्रेरित गाथाएं और बाली जात्रा हमारे प्राचीन संबंधों का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत अपने मिड-डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुभवों को इंडोनेशिया के साथ साझा करेगा।

बैठक में दोनों देशों ने ऊर्जा, खनिज, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और एसटीईएम शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉 किशोरी से दुष्कर्म में युवक को 20 साल का कारावास

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *