पिरान कलियर पुलिस और सीआईयू टीम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपीपिरान कलियर पुलिस और सीआईयू टीम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार, 26 अगस्त 2025।
जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में चल रहे “नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान” के तहत आज पिरान कलियर थाना पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 129 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹06 लाख बताई जा रही है।

यह कार्रवाई हरिद्वार यूनिवर्सिटी के पास बाजुहेड़ी क्षेत्र में की गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम इमरान पुत्र बन्ने खां (निवासी ग्राम मेवा सरपापुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली, उम्र 26 वर्ष) और तस्लीम खान पुत्र याकूब खान (निवासी ग्राम कोहनी, थाना बुत्ता, जिला बरेली, उम्र 39 वर्ष) बताए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक को बरेली से लेकर आए थे और उनका इरादा इसे कलियर उर्स मेले में ऊँचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का था।

कैसे हुई बरामदगी

पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान इमरान से 52.65 ग्राम स्मैक और तस्लीम खान से 76.55 ग्राम स्मैक बरामद की। इस तरह कुल 129 ग्राम अवैध स्मैक जब्त हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग छह लाख रुपये आंकी गई है।

एसएसपी की रणनीति और हाई अलर्ट

उर्स मेले के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस पहले से हाई अलर्ट पर है। एसएसपी अजय सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और विशेष टीमों को तैनात किया गया है। थाना पिरान कलियर टीम: थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान, का0 प्रवेज अली, का0 प्रकाश मनराल, का0 सुनील चौहान, का0 भादूराम और हो0गा0 राजेन्द्र सिंह। सीआईयू रुड़की टीम: उ0नि0 अंकुर शर्मा, हे0का0 चमन, हे0का0 मनमोहन भण्डारी, हे0का0 अश्वनी यादव, का0 अजय काला और का0 महिपाल।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी सप्लाई चेन का खुलासा कर तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंहरिद्वार से महिला सशक्तिकरण की नई गूंज : स्वागत और संगम सीएलएफ की वार्षिक बैठक बनी ग्रामीण विकास की मिसाल

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *