सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार प्रशासन और परिवहन विभाग ने लक्ज़री स्लीपर बसों के खिलाफ व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर 28 और 29 जून को संचालित दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 80 चालान किए गए, जबकि 12 लक्ज़री स्लीपर बसों को सीज़ कर दिया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया, जबकि बसों का तकनीकी निरीक्षण संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन द्वारा किया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न मार्गों पर संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों की परमिट शर्तों, फिटनेस, संरचनात्मक सुरक्षा, तकनीकी मानकों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों की परमिट शर्तों, फिटनेस, संरचनात्मक सुरक्षा, तकनीकी मानकों एवं अन्य वैधानिक अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान अनेक बसों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई।

दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 80 चालान किए गए तथा गंभीर अनियमितताओं के कारण 12 बसों को सीज़ किया गया। इसके अतिरिक्त 15 बसें परमिट की शर्तों के विरुद्ध संचालित पाई गईं, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
तकनीकी निरीक्षण के दौरान 2 बसें ऐसी पाई गईं जिनकी स्थिति सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत असंतोषजनक थी, जिसके फलस्वरूप उनके फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। वहीं 12 बसों में स्वीकृति के विपरीत संरचनात्मक परिवर्तन (Alteration) पाए गए। इन सभी वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए उनके फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की भी संस्तुति की गई है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तकनीकी मानकों, परमिट की शर्तों एवं मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा। वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों का संचालन पूर्णतः वैधानिक प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें, जिससे यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल वैधानिक प्रावधानों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और विश्वसनीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़ें –हरिद्वार में पुलिस का बड़ा एक्शन! ड्रोन से निगरानी, बोडाहेड़ी में 9 लोग हिरासत में…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

