हरिद्वार में पुलिस का बड़ा एक्शन! ड्रोन से निगरानी, बोडाहेड़ी में 9 लोग हिरासत में…

ऑपरेशन प्रहार के तहत बोडाहेड़ी गांव में ड्रोन से निगरानी करती पथरी पुलिस

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बोडाहेड़ी गांव में हाल ही में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार को थाना पथरी पुलिस ने गांव में विशेष अभियान चलाकर शांति भंग करने की आशंका में दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 126, 135 एवं 170 के तहत कार्रवाई की।

गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव किया गया था आज दिनांक 30-6-2026 को शान्ति एंव कानून व्यवस्था को बनाये रखने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही हेतु रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी हरिद्वार के नेतृत्व पुलिस टीम को लेकर व ड्रोन कैमरा साथ लेकर ग्राम बोडाहेडी में गये थे जहाँ पर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों को अपने छतों से ईट पत्थर तत्काल हटाने के लिये निर्देशित किया गया हिदायत दी गई कि अपने छतों पर अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर ना रखें अन्य़था आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

बोडाहेड़ी गांव में ड्रोन से निगरानी करती पथरी पुलिस

इसी क्रम में बोडाहेडी गांव आपसी बयानबाजी व लडाई झगडा कर रहे प्रथम पक्ष गुलजार आदि व दितीय पक्ष असगर आदि को पुलिस कर्म0 गण के द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने इन व्यक्तियों के द्वारा लड़ झगडकर कोई संगीन घटना कारित कर देने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत आरोपियों के विरुद 170,135,126 बीएनएसएस में कार्यवाही की गई।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बोडाहेड़ी गांव में ड्रोन से निगरानी करती पथरी पुलिस

मंगलवार को अभियान के दौरान दोनों पक्षों के लोग फिर से आपसी बयानबाजी और विवाद करते मिले। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने और किसी गंभीर घटना की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बोडाहेड़ी गांव

इस अभियान में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, नारायण, जितेन्द्र पुंडीर तथा रविन्द्र सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें –रणसूरा फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेढ़ माह से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”