सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार, 6 अगस्त 2026 | संवाददाता
कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए, जबकि संचालकों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने साधुबेला, भूपतवाला और बैरागी कैंप क्षेत्र में स्थित स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

आज दिनांक 06/08/2026 को कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अभियान दल ने साधुबेला, भूपतवाला, बैरागी कैम्प आदि क्षेत्रों में स्थित स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस अभियान के दौरान विभिन्न ढाबों एवं खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से क्रीम, कढ़ी पकौड़ा, बेसन एवं स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक सहित कुल-04 नमूने जांच हेतु लिए गए।
स्थायी एवं अस्थायी ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स के संचालकों को साफ सफाई एवं स्वच्छता रखने, ताजा भोजन परोसने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा गुणवत्तायुक्त एवं कच्चे खाद्य सामग्री का ही भोजन बनाने में प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डे एवं कैलाश चन्द्र शर्मा मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि यह अभियान को आगे भी निरन्तर जारी रखा जाएगा।
अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डे एवं कैलाश चन्द्र शर्मा भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें –हरिद्वार में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान, DM ने जारी किए बड़े निर्देश…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

