सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार, 6 अगस्त 2026 | संवाददाता
आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए जनपद हरिद्वार में “हर घर तिरंगा 2026” अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के क्रम में सभी संबंधित विभागों को अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा साइकिल एवं ई-बाइक रैली, तिरंगा सेल्फी बूथ सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तिरंगा आधारित गतिविधियों और व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “हर घर तिरंगा 2026” अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा साइकिल एवं ई-बाइक रैली, राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता, तिरंगा-थीम आधारित रोशनी, तिरंगा सेल्फी बूथ, शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा आधारित गतिविधियां तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे प्रत्येक नागरिक अभियान से जुड़ सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी व्यावहारिक हो, सरकारी भवनों, बांधों, पुलों, सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम आधारित रोशनी एवं आकर्षक सजावट की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक प्रसंगों, तिरंगे से प्रेरित कला-कृतियों और ‘वंदे मातरम्’ के अंशों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जाए।

उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, विकासखंडों एवं अन्य सभी विभागों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से “हर घर तिरंगा” पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर डिजिटल अभियान में भागीदारी करने की अपील की।

उन्होंने नगर नगमों,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाए। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को “हर घर तिरंगा” पोर्टल (www.harghartiranga.com) पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर डिजिटल अभियान में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा 2026” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर, अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस राष्ट्रीय जनअभियान का हिस्सा बनें।
यह भी पढ़ें –भारी बारिश में भी मैदान में उतरे DM और SSP, नारसन बॉर्डर से रुड़की तक कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

