सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
ऊधम सिंह नगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को जसपुर नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ कर्मचारियों की कई दिनों से कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं होने की बात भी सामने आई। इसके अलावा कार्यालय परिसर में मदिरा सेवन से संबंधित सामग्री मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।

इस दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें से कुछ लोग कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। साथ ही निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरा पान जैसी सामग्री पाई गई!
मंत्री कैड़ा ने कहा जनहित से जुड़े कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा ने कहा जनता के प्रति जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियो की जिम्मेदारी है! मंत्री कैड़ा ने कहा अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निर्वाहन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी!

कार्यालय परिसर में कथित रूप से मदिरा सेवन से जुड़ी सामग्री मिलने पर मंत्री ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि
नगर पालिका में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्यालय समय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहें और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
मंत्री ने दोहराया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है और सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें –कांगड़ी श्यामपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, तीन लोगों की मौत कई घायल…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”
