पिरान कलियर पुलिस ने दरगाह में बिछड़े 9 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया।दरगाह साबिर पाक में परिवार से बिछड़े 9 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाती कलियर पुलिस की टीम।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार (कलियर) उमरा। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में जियारत के दौरान परिवार से बिछड़े 9 वर्षीय बालक को कलियर पुलिस ने महज तीन घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल खोज निकाला। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से मासूम सुलतान को उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

सूचना मिलते ही कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुरागरसी-पतारसी की।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों और करीब 03 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद गुमशुदा बालक सुलतान पुत्र मजनू, निवासी हाउस नंबर-02, अरतले गली, ग्राम नन्दग्राम, जनपद गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को सकुशल तलाश कर लिया गया।

पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काफी देर से परेशान परिजनों ने अपने बच्चे को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। उन्होंने त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता दिखाने के लिए कलियर पुलिस की सराहना करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बालक को सकुशल तलाशने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें – हरिद्वार में वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा आरोपी की निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिलें बरामद पांच चोरी के…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *