सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
देहरादून (फरमान खान)। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की है। पार्टी की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रदेश में बड़ी चुनावी रैलियां आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने तीनों वरिष्ठ नेताओं की प्रस्तावित रैलियों की रूपरेखा तैयार की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के साथ मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। हालांकि, इन रैलियों की आधिकारिक तारीखों की घोषणा पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद की जाएगी।

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर ली है। उत्तराखंड के सियासी संग्राम में कांग्रेस अपने शीर्ष नेतृत्व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मैदान में उतारने जा रही है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों स्टार प्रचारकों की रैलियों की रूपरेखा तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही शीर्ष कमान की अनुमति के साथ रैलियों की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। कांग्रेस ने राज्य के दोनों मंडलों गढ़वाल, कुमाऊं और मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलन साधते हुए तीनों नेताओं के कार्यक्रम तय किए हैं।कार्यकर्ताओं में भरेंगे उत्साह
तीनों बड़े चेहरों की एंट्री से चुनावी माहौल गरमाने के आसार हैं। उनकी मौजूदगी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेगी। इन रैलियों से कार्यकर्ता रीचार्ज होंगे। वहीं, अग्निवीर योजना, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को सीधा उछाल मिलेगा।
हस्ताक्षर अभियान आज से कांग्रेस 11 नवंबर से भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रम शुरू करेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी ने बताया कि 18 नवंबर तक मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी और धन सिंह रावत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ विशेष हस्ताक्षर अभियान चलेगा। इसके तहत हस्ताक्षरयुक्त पंपलेट और बैनर लगाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। 23 नवंबर को राजभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी और राज्यपाल को हस्ताक्षरयुक्त बैनर व पंपलेट सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

