हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक और उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारीउत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में होगी भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब प्रदेशभर में संगठन को सक्रिय करने के साथ ही विधानसभा स्तर पर चुनावी तैयारियों को धार देने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी राम माधव के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

भाजपा की इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, पहले दिन मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति से जुड़ी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव भी मौजूद रहेंगे।हरिद्वार में भाजपा की चुनावी रणनीति तैयार होगी
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पहले दिन सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की कार्य समिति होगी। अगले दिन 22 नवंबर को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें चुनावी तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी मौजूद रहेंगे।

विदित है कि हरिद्वार जिले में पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था। ऐसे में प्रदेश कार्य समिति की बैठक हरिद्वार में करने का निर्णय लिया गया है। भट्ट ने बताया कि 15 नवंबर को मसूरी में होने वाली बैठक में विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले त्रिदेव सम्मेलन व अन्य सम्मेलनों की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा भाजपा ने बुधवार से 15 दिनों तक राज्य के सभी शक्ति केंद्रों पर राज्य स्थापना दिवस मनाने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड चुनाव 2027: राहुल, प्रियंका और खरगे की एंट्री से गरमाएगा सियासी माहौल, कांग्रेस का बड़ा प्लान

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *