ज्वालापुर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिकज्वालापुर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 कड़च्छ में आज विकास और जनभागीदारी का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मदन कौशिक ने अंबेडकर चौक से छोटा रविदास मंदिर तक बनने वाले मुख्य मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंत्री मदन कौशिक ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और इसके बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था और आज जरूरत है कि सभी लोग उनके बताए मार्ग पर चलें।

ज्वालापुर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

मदन कौशिक ने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, मंदिर, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य न केवल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्थानीय लोगों को वर्षों से हो रही परेशानियों से भी राहत दिलाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर विकास को दिखाई देना है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्यामल कुमार ने मंत्री मदन कौशिक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से 2026 तक अनुसूचित जाति बस्तियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रविदास मंदिर, धर्मशाला, अम्बेडकर पार्क, अम्बेडकर चौक, कड़च्छ का बड़ा नाला, सामुदायिक केंद्र और अन्य धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का निर्माण क्षेत्र के विकास की बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है और बुनियादी सुविधाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं। श्यामल कुमार ने कहा कि मदन कौशिक ने हमेशा जनसेवक के रूप में काम किया है और हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान का प्रयास किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

रविदास मंदिर रोड निर्माण

वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल सिंह ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ज्वालापुर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे और अब परियोजना शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ काम कर रही है। क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण होने से आवागमन आसान होगा, जलभराव की समस्या कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गौरव चंद, नरेंद्र कुमार, प्रेमराम, सोनू कुमार, मनोज कुमार, मीना, निर्मल, शिवनाथ, चंद्रभान मौर्य, पंकज, कमल, सूरज कश्यप, श्यामल प्रधान, प्रवीण कुमार मौर्य, विशाल राठौर, आदित्य पाटील, रोहित राठौर, अशोक कुमार, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के कारण ज्वालापुर क्षेत्र की तस्वीर लगातार बदल रही है और आने वाले समय में यहां मूलभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।

यह भी पढ़ें– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 25 साल पूरे रजत जयंती समारोह में लॉन्च हुआ UKPSC MITRA ऐप…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *