हरिद्वार ज्वालापुर में 2 किलो 35 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तारहरिद्वार ज्वालापुर में 2 किलो 35 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार, 14 मार्च 2026।
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 2 किलो 35 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में ज्वालापुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान 13 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की ओर आम के पेड़ के पास से पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान, थाना कठघर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल गणेश तोमर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंफर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में FIR के निर्देश, बहादराबाद में सामने आया मामला

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *