लक्सर में मंदिर सेवादार हत्या केस की जांचलक्सर में मंदिर सेवादार हत्या केस की जांच

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्ट (अंजू कुमारी)

लक्सर | भोगपुर

ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: मंदिर सेवादार की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की साजिश बनी मौत की वजह

हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां मंदिर के बुजुर्ग सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए साबित कर दिया कि तकनीकी और मैनुअल पुलिसिंग के संयोजन से जटिल से जटिल मामलों को भी सुलझाया जा सकता है।

क्या था पूरा मामला?

हरिद्वार पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी

दिनांक 12 अप्रैल 2026 को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर स्थित एक मंदिर में कार्यरत बुजुर्ग सेवादार राजवीर की अज्ञात हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवनीत सिंह (एसएसपी हरिद्वार) ने तत्काल उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। यह मामला पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं था। मंदिर परिसर में हत्या और पास के मंदिर में चोरी की घटना ने मामले को और जटिल बना दिया। पुलिस ने हत्या और चोरी दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देश पर CO लक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने:

  • आसपास के CCTV फुटेज खंगाले
  • मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया
  • तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया
  • घटनास्थल के हर साक्ष्य की बारीकी से जांच की

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को एक संदिग्ध के बारे में अहम जानकारी मिली।दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस ने टांडा भागमल क्षेत्र में दबिश देकर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जो शहर छोड़कर भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से:

  • हत्या में इस्तेमाल हथोड़ा
  • पेचकस
  • चोरी किया गया इन्वर्टर
  • एम्पलीफायर
  • बरामद किए गए।
बरामद हथोड़ा और चोरी का सामान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: विशाल चौधरी (25 वर्ष) निवासी – मुजफ्फरनगर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और शराब का आदी है। घटना की रात वह शराब के नशे में चोरी के इरादे से मंदिर पहुंचा था। जैसे ही वह मंदिर का ताला तोड़ रहा था, बाहर सो रहे बुजुर्ग सेवादार की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने बचने के लिए उनके सिर पर हथोड़े से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने:

  • मंदिर से ₹200 नगद
  • इन्वर्टर
  • पास के मंदिर से एम्पलीफायर

चोरी किया। इसके बाद आरोपी ने सामान को पास में छुपा दिया और अपनी मौसी के घर जाकर सो गया। सुबह पुलिस की सक्रियता देखकर वह डर गया और बिना सामान लिए मुजफ्फरनगर भाग गया। बाद में जब वह सामान लेने वापस आया, तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इस पूरे ऑपरेशन में कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें शामिल हैं:

  • CO लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी
  • प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी
  • व0उ0नि0 नितिन चौहान
  • उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
  • सहित SOG टीम

इस मामले का तेजी से खुलासा कर हरिद्वार पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितनी भी चालाकी क्यों न कर ले, कानून के हाथ से बच नहीं सकता। यह घटना जहां एक तरफ समाज के लिए चेतावनी है, वहीं पुलिस की सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली की भी मिसाल है।

यह भी पढ़ें–इब्राहिमपुर झगड़ा कांड में 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *