मंगलौर में लोक समस्या निवारण कैंप के दौरान लोगों की समस्याएं सुनती फरजाना बेगममंगलौर में लोक समस्या निवारण कैंप के दौरान लोगों की समस्याएं सुनती फरजाना बेगम

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

मंगलौर। आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंगलौर के पुराने भवन में लोक समस्या निवारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

कैंप के दौरान पेंशन, राशन कार्ड, तालाब पर अतिक्रमण और अन्य जनहित से जुड़े मामलों सहित करीब 10 शिकायतें दर्ज की गईं। फरजाना बेगम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कुछ विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकारियों की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और ऐसे आयोजनों में समय पर उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

मंगलौर में लोक समस्या निवारण कैंप के दौरान लोगों की समस्याएं सुनती फरजाना बेगम

इस अवसर पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कैंपों का आयोजन किया जाता है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों और जिम्मेदार पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मोहियुद्दीन अंसारी, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, अंकित रमोला, पहल सिंह, अनीता, महेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कैंप के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने भी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

लोक समस्या निवारण कैंप मंगलौर

लोक समस्या निवारण कैंप के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें – नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर 13 जून को होगा राज्य नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *