सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
लक्सर। रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में कथित तौर पर अवैध तरीके से रक्त एकत्र करने के मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा किया है। लक्सर पुलिस ने बिना अनुमति गांव-देहात में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और रक्त एकत्र करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दो वाहनों से 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, ब्लड कलेक्शन उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 को लक्सर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित तरीके से गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना आवश्यक अनुमति के ब्लड डोनेशन कैंप लगा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 16.08.2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्रित किया जा रहा है तथा एकत्रित रक्त को कथित रूप से ब्लड बैंक ना ले जाकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
सूचना पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तलाश शुरू की गई तथा चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी को भी सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई।
स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257 की डिग्गी से एक आइस बॉक्स के अंदर 27 यूनिट रक्त एवं 27 खाली ब्लड बैग बरामद हुए। इसके अतिरिक्त ब्लड यूनिट की जांच/माप एवं रक्त संग्रह से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए।
अलावलपुर तिराहे पर पुलिस ने रोके दो वाहन
सूचना मिलने के बाद चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी ने क्षेत्र में तलाश शुरू की। वहीं चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी को भी सूचना से अवगत कराया गया।
पुलिस टीम ने अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली।
स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257 की डिग्गी में रखे आइस बॉक्स से पुलिस को 27 यूनिट रक्त और 27 खाली ब्लड बैग मिले। इसके अलावा रक्त संग्रह, ब्लड यूनिट की जांच और माप से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति/लाइसेंस के ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 829/2026, धारा 18(सी), 27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं 316(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित

- अनित सैनी, पुत्र राजेश कुमार, निवासी फतवा, थाना लक्सर, हरिद्वार।
- शुभम कुमार, पुत्र जीतराम, निवासी ग्राम माड़ा बेला, पोस्ट चन्दपुरी कला, थाना खानपुर, हरिद्वार।
- दुष्यन्त कुमार, पुत्र मदनलाल सैनी, निवासी सुरेन्द्र नगर कॉलोनी, आवास विकास, थाना कोतवाली सदर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
- कावेन्द्र कुमार, पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी निकट सद्भावना अस्पताल, हरतला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
- दया सिंह, पुत्र ओमकार सिंह, निवासी ग्राम ईसमपुर ढाणा, थाना गीनौर, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश।
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, बीपी मशीन, एचबी मशीन, ब्लड ग्रुप जांच सामग्री, डोनर फॉर्म बुक, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड का डिब्बा, चार हाथ बांधने वाली बेल्ट, वेट मशीन, चार ब्लड डोनर चेयर और ब्लड यूनिट मापने वाली वेट मशीन बरामद की है।
यह भी पढ़ें –महंगाई की मार: चीनी ₹50 के पार, प्याज 27% महंगा; टमाटर के दाम 31% घटे
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

