मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना, हरिद्वार, खेल विभाग, डॉ ललित नारायण मिश्र, छात्रवृत्ति योजना, उत्तराखंड खेल समाचार, युवा खिलाड़ी, शिक्षा विभाग, खेल छात्रवृत्ति, हरिद्वार न्यूजहरिद्वार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना 2026-27 के तहत 300 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को ₹1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति के साथ तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी मिलेगा।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार। जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद, विकासखंड, न्याय पंचायत एवं नगर क्षेत्र स्तर पर गठित चयन समितियों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के तहत विद्यालय स्तर से प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर निर्धारित मानकों के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए अवगत कराया कि योजना अंतर्गत विद्यालय स्तर से प्राथमिक चयन कर 06 आयु वर्गों में 02 बालक एवं 02 बालिकाओं का चयन किया जाएगा, अतः मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति का गठन कर खिलाड़ियों का नयन करेंगे, चयन हेतु पी-सेट के निर्धारित मानक के अनुसार विद्यालय में खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है। चयन की निर्धारित पात्रता पात्रता हेतु खिलाड़ी का स्थाई निवास होना अनिवार्य है आयु सीमा हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा विद्यालय द्वारा प्रदत्त अंक पत्र / बोनाफाइड सर्टिफिकेट मान्य होगा, चयनित खिलाड़ी को अपनी स्वयं की पासबुक की प्रति भी साथ में लानी होगी। न्याय पंचायत सहर पर, नगर पंचायत स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में आयोजन स्थल का चयन भी खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से अपने प्रतिनिधियों को उक्त कार्य हेतु तैनात करेंगे।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र

बैठक में यह भी तय किया गया कि न्याय पंचायत, नगर पंचायत और शहरी क्षेत्रों में चयन स्थलों का निर्धारण खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी चयन प्रक्रिया में शामिल सभी जिला एवं विकासखंड खेल समन्वयकों को प्रशिक्षण देकर चयन के मानकों से अवगत कराएंगे।

चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चरण की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। खेल विभाग और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से आवश्यक खेल सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक चयन स्थल पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करेगा, जबकि नगर निकाय एवं संबंधित विभाग पेयजल और स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों की तैनाती भी की जाएगी।

जिला क्रीडा अधिकारी उक्त चयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड खेल समन्वयक के लिए कार्यशात्य का आयोजन करेंगे तथा उन्हें चयन प्रक्रिया के मापदंडों से अवगत कराएंगे जनपद स्तर पर होने वाली सभी बयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु वीडियो रिकॉर्डिंग जिला खेड़ा अधिकारी द्वारा कराई जाएगी सभी स्तरों आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से करेंगे जिले स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक एवं बालिकाओं का चयन कर किया जाएगा जनपद के कुल 300 मेधावी खिलाड़ियों को चयन उपरांत ₹1500 प्रति माह का छात्रवृत्ति दी जाएगी प्रत्येक स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्मित की जाएगी तथा नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार संबंधित विभाग जल एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्थित करेंगे जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक द्वारा अधिकारी प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य सहयोगी कार्य हेतु आवश्यकता अनुसार पीआरडी स्वयंसेवकों एवं अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को तैनात करेंगे।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना की बैठक

योजना के तहत जनपद स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक एवं 25-25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार हरिद्वार के कुल 300 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर ₹1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

जनपद में उक्त कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को सवारने हेतु खेल कार्यालय द्वारा समय समय पर तकनीकी सहयोग एवं परामर्श निशुल्क दिया जाता रहेगा। बैठक की समाप्ति पर जिला कीड़ा अधिकारी द्वारा सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए गत वर्ष की भांति सहयोग की अपेक्षा करते हुए चयन को पारदर्शी एवं स्पष्ट बनाए रखने का अनुरोध किया इस प्रकार बैठक की समाप्ति हुई।

उक्त बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रमुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०स०य अधिकारी व्यायाम प्रशिक्षक प्रा प्रा०रण्या, जिला खेल समन्वयक व समस्त विकासखण्ड खेल समन्वयक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंहरिद्वार में ट्रैवल एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई! बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार, 20 ऑपरेटरों के चालान…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *