सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवा हिंदी साहित्यकार डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘देश के रत्न भारत रत्न’ का विधिवत विमोचन किया। देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी एवं हरिद्वार लोकसभा कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ‘देश के रत्न भारत रत्न’ भारत की महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और आदर्श मूल्यों का प्रेरणादायी संकलन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा साहित्य प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत,अति विशिष्ट अथिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भजापा मुनीश सैनी को बुके एवं फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया l लोकसभा सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ” देश के रत्न भारत रत्न ” भारतीय विभूतियों के प्रेरणादायी जीवन,उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा युवा पीढ़ी के लिए आदर्श मूल्यों का उत्कृष्ट संकलन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा साहित्य प्रेमियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।पूर्व प्रत्याशी कलियर विधानसभा मुनीश सैनी ने संबोधन में कहा कि डॉ.रजनीश सैनी समाजसेवा,राजनीति एवं साहित्य क्षेत्र में नये-नये आयाम छू रहे है
लेखक एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य भारत रत्न से सम्मानित महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को आमजन तक पहुंचाना है, ताकि युवाओं में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास हो सके।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों,शिक्षकों एवं साहित्य प्रेमियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएँ दीं तथा इस कृति को हिंदी साहित्य और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लेखक के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का बहुत सुन्दर संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा के द्वारा किया गया l पुस्तक विमोचन के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ.धर्म सिंह सैनी,गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्यामवीर सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार साहब सिंह सैनी,अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन इं.रविंद्र कुमार सैनी, उप जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी,पूर्व राजपत्रित अधिकारी रक्षा मंत्रालय भारत सरकार इंजी.करण सिंह सैनी, पूर्व वित्त एवं लेखा

अधिकारी सहारनपुर उत्तर प्रदेश,सोम प्रकाश सैनी,पूर्व डिप्टी मैनेजर सर्वे डिपार्टमेंट लोनवाला महाराष्ट्र राजकुमार साध, पर्यावरण विद् एवं वृक्ष मित्र डॉ.त्रिलोकचंद सोनी,संवाद वन संस्थापक संवाद वन एवं सत्या फाऊंडेशन उत्तराखंड दीपक पवार,कोषाध्यक्ष बौद्ध उत्सव मेला समिति देहरादून रविंद्र सैनी,एस.के फाउंडेशन अमित सैनी,महंत विश्वास आनंद,वरिष्ठ चिकित्सक किंग हेल्थ केयर सहारनपुर डॉ.अशोक सैनी,डायरेक्टर दृश्यम आई.ए.एस रुड़की इंजी.वैभव सैनी,देवभूमि जागृति फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर डॉ.रविंद्र सैनी, राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यकांत सैनी,रवि सैनी एवं वरिष्ठ हिंदी साहित्यकारों में डॉ.राजकुमार उपाध्याय,डॉ अनिल शर्मा,डॉ प्रदीप त्यागी,डॉ.संजय सैनी,डॉ. सुरेंद्र कुमार सैनी,अनिल अमरोही,नरेश राजवंशी,कुंवर सों सिंह सैनी,डॉ अशोक शर्मा,डॉ. नवीन शरण निश्चल,डॉ.गोपाल नारसन,डॉ.घनश्याम गुप्ता,डॉ.बिजेंद्र सैनी,डॉ.सुभाष धीमान,डॉ मदन बिरला,डॉ सुनीता सैनी,अंजू संगीता,सुरेखा हिंदुस्तानी और शिक्षाविदों में समय सिंह सैनी,केपी सिंह सैनी, अश्विनी सैनी,मा.अनिल सैनी,मा.प्रवेश कश्यप,पंडित आशीष शर्मा,मा.अजीत सैनी.डॉ राजीव सैनी,मा.दिनेश सैनी,मा. संदीप सैनी,मा.पप्पन कश्यप, मा.प्रदीप सैनी.मा.प्रमोद सैनी, डॉ विश्वास सैनी,नितिन राज सैनी,डॉ रंजन धनगर,अनिल चौहान, पुरुषोत्तम सैनी, पंकज सैनी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, उप जिला अधिकारी सोहन सिंह सैनी, पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोकचंद सोनी, साहित्यकार डॉ. गोपाल नारसन, डॉ. प्रदीप त्यागी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. राजकुमार उपाध्याय सहित अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लेखक के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की गई।
यह भी पढ़ें –भगवानपुर में एक ही छत के नीचे मिली सरकारी सेवाएं, 1435 लोगों ने उठाया लाभ, 16 शिकायतों का मौके पर समाधान…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

