हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई और पिरान कलियर उर्स मेले का निरीक्षणहरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई और पिरान कलियर उर्स मेले का निरीक्षण

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार, 24 अगस्त 2026। हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान रानीपुर मोड़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वहीं, पिरान कलियर उर्स मेले में भी खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने रानीपुर मोड़ क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एक ग्राहक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने नामी रेस्टोरेंट चेन बर्गर किंग का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।

 अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम कैलेश चंद्र टम्टा ने रानीपुर मोड़ स्थित खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया,जिसके तहत उन्होंने एक ग्राहक की शिकायत का संज्ञान लेते हुए,नामी कंपनी के रेस्टोरेंट बर्गर किंग का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिष्ठान का खाद्य तेल एवं दूध सहित दो नमूने जांच हेतु लिए।इसके अतिरिक्त कैलाश चन्द्र टम्टा द्वारा न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में 03 खाद्य कारोबारकर्ताओं/निर्माताओं पर मिथ्या छाप खाद्य सामग्रिक निर्माण पैकिंग एवं विक्रय करने पर खाद्य संरक्षण एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में वाद दायर किए है,जिनमें अधिकतम 03 लाख रुपए तक के जुर्माना का प्राविधान है।

तीन खाद्य कारोबारियों के खिलाफ भी वाद दायर

हरिद्वार और पिरान कलियर उर्स मेले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों में मिथ्या छाप, निर्माण, पैकिंग और विक्रय से जुड़े मामलों में तीन खाद्य कारोबारकर्ताओं/निर्माताओं के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की एवं सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में

पिरान कलियर उर्स मेले में भी पहुंची संयुक्त टीम

हरिद्वार और पिरान कलियर उर्स मेले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

आज 24 अगस्त 2026 को पिरान कलियर उर्स/मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,हरिद्वार तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, रुड़की द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में संचालित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने,रेट लिस्ट लगाने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।साथ ही खाद्य पदार्थों को परोसने के लिए मुद्रित/प्रिंटेड कागज का उपयोग न करने तथा खाद्य सामग्री को ढककर एवं सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश भी दिए गए।

  निरीक्षण के दौरान हल्दी पाउडर, चाय, पोहा एवं देसी घी सहित कुल 04 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील रुड़की कपिल देव, पूर्ति निरीक्षक रुड़की टी.एन. शर्मा एवं श्रीमती नीलम भास्कर उपस्थित रहे।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद साफ है कि हरिद्वार और पिरान कलियर क्षेत्र में मेले एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर विभाग की निगरानी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें –लक्सर में गौकशी मामले में 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *