रिपोर्टर (उमरा)
सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
UTTARAKHAND। HARIDWAR में सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सरल और त्वरित तरीके से पहुंचाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लिया जाएगा। शनिवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख एआई आधारित मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को ऐप और पोर्टल की विशेषताओं, उपयोगिता तथा इसके माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि एआई आधारित इस मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एआई आधारित ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सरल, सुलभ एवं त्वरित रूप से पहुंचाई जा सकेगी, जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही सरकारी सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है। सरकार का प्रयास है कि आधुनिक तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मुख्यमंत्री को कुंभ मेले के दृष्टिगत संचालित विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आयोजन की तैयारियों की प्रगति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
इस अवसर पर आईजी मेला श्री योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार श्री नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र, एसएसपी मेला श्री आयुष अग्रवाल, सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण श्री प्रत्यूष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया हरिद्वार के 68 एमएलडी एसटीपी का शैक्षिक भ्रमण…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

