गुजरात हादसे में कोटद्वार के 7 लोगों की मौत, दो सैन्य जवान भी शामिलगुजरात के कच्छ में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार निवासी सात लोगों की मौत से उत्तराखंड में शोक की लहर।

रिपोर्टर (उमरा)

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

उत्तराखंड। GUJARAT के कच्छ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के दो जवानों के परिवार के सदस्य और तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही कोटद्वार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10 बजे कच्छ जिले में हुई। बताया गया कि तीनों परिवार कच्छ का रण घूमने के बाद कार से भुज लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महज तीन महीने की बच्ची भी शामिल थी।दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने में कई घंटे लग गए।

मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (उम्र 32) पुत्र जसपाल सिंह नेगी, सविता (उम्र 30) पत्नी सौरभ सिंह नेगी, शिविका (उम्र 3 माह) पुत्री सौरभ सिंह नेगी निवासी ध्रुव विहार, ध्रुवपुर कोटद्वार, रिंकी (उम्र 32) पत्नी नितिन गुंसाई, वमिका (उम्र 4 वर्ष ) पुत्री नितिन गुंसाई निवासी शाह चक्की के पास मोटाढाक, कोटद्वार, राजेश सिंह रावत(उम्र 35) और रक्षिता(उम्र 7 वर्ष)पुत्री राजेश रावत निवासी सिंभलचौड़, कोटद्वार के रूप में हुई है।

कोटद्वार के कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वर्तमान में उनकी बटालियन गुजरात के भुज में है। रिंकी के पति नितिन गुसाईं सेना में भुज में तैनात हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

कोटद्वार में शोक की लहर

हादसे की खबर सामने आने के बाद कोटद्वार के ध्रुवपुर, मोटाढाक और सिंभलचौड़ क्षेत्रों में शोक का माहौल है। जिन परिवारों के सदस्य घूमने और साथ समय बिताने के लिए निकले थे, उनके घरों में अब मातम पसरा है। एक ही हादसे में सात लोगों की जान जाने से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

गुजरात के कच्छ में हुई यह दुर्घटना उत्तराखंड के लिए भी बेहद दुखद है, क्योंकि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग कोटद्वार क्षेत्र से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें –UP-UTTARAKHAND बॉर्डर पर खूनी वारदात, घर के बाहर पिता-पुत्र की हत्या से मचा हड़कंप

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *