सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुवार को आर्य नगर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा, फायर स्टेशन मायापुर की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को हटाकर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए सुचारु कर दिया।
फायर विभाग के अनुसार, घटना की सूचना सिटी कंट्रोल से आरटी सेट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर से टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया था।
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन मायापुर से फायर सर्विस टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने वुडन कटर (चेनसॉ) की सहायता से गिरे हुए पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया तथा यातायात को पुनः सुचारु कराया।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत फायर सर्विस टीम फायर स्टेशन मायापुर वापस उपस्थित हुई।

फायर विभाग की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के चलते घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद फायर सर्विस की टीम वापस फायर स्टेशन मायापुर लौट गई।
इस अभियान में डीवीआर संजय कैंतुरा, फायरमैन संदीप जोशी और फायरमैन यशपाल राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के लिए फायर सर्विस की सराहना की।
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

