लक्सर पुलिस द्वारा अवैध ब्लड डोनेशन कैंप के मामले में बरामद रक्त और उपकरणलक्सर पुलिस द्वारा अवैध ब्लड डोनेशन कैंप के मामले में बरामद रक्त और उपकरण

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रुड़की। इस वक्त रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोतवाली रुड़की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

लक्सर पुलिस द्वारा अवैध ब्लड डोनेशन कैंप के मामले में बरामद रक्त और उपकरण

घायल बदमाश को लाया जा रहा है रुड़की Hospital मौके पर दो बदमाश फरार पुलिस की कांबिंग जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए। वहीं घायल बदमाश को अस्पताल लाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अस्पताल पहुंचकर उससे पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बदमाशों की पहचान और मुठभेड़ की परिस्थितियों सहित अन्य जानकारी पुलिस द्वारा जांच के बाद साझा की जाएगी।

पुलिस की टीमें फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं और क्षेत्र में कांबिंग जारी है। विस्तृत जानकारी प्राप्त होने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –भगवानपुर में होटल-ढाबों पर सख्ती शराब परोसने के आरोप में एक गिरफ्तार…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *