छत्रपति संभाजीनगर खावड्या पहाड़ी पर दर्दनाक हादसाछत्रपति संभाजीनगर खावड्या पहाड़ी पर दर्दनाक हादसा

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। तिसगांव इलाके की खावड्या पहाड़ी पर पारिवारिक विवाद के बाद एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बेटे को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिए हैं।

माता-पिता से विवाद के बाद पहाड़ी पर पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवक का अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खावड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। बेटे के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए और उसे वापस घर चलने के लिए समझाने लगे।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकलकर्मी, ग्रामीण और गांव के सरपंच भी मौके पर पहुंचे। युवक को सुरक्षित वापस लाने के लिए करीब तीन घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया गया।

सरपंच ने कहा- ‘जो चाहिए वो लाकर देंगे, गांव चलो’

युवक को समझाने के लिए गांव के सरपंच ने कई तरह के वादे किए। उन्होंने उससे कहा, “में गांव का सरपंच हूं। चलो, जो चाहिए वो लाकर देंगे। गांव चलते हैं। जब युवक नहीं माना तो सरपंच ने भावनात्मक अपील भी की। उन्होंने कहा, “कूदने से क्या हासिल होगा? मां के लिए जी लो ना!” लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। उसने कहा, “नहीं, मुझे मरना है। यही एक रास्ता बचा है।”बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों नीचे गिरे

वालुज एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाडे के मुताबिक, दोपहर 1 बजे के बाद युवक के पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे और उसे किनारे से पीछे हटने के लिए समझाने लगे। इसी दौरान युवक अचानक नीचे कूद गया। उसे पकड़कर बचाने की कोशिश में उसके पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए।पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी लगा दी छलांग

जब युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ तो सरपंच ने भावुक होकर उससे कहा कि कूदने से आखिर क्या हासिल होगा, ‘मां के लिए जी लो ना।’

पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी लगा दी छलांग

पति ओर बेटे को पहाड़ी से गिरता देखकर युवक की मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि तीनों के शव बरामद कर लिए गए और आगे की ओपचारिकताओं के लिए भेजे गए हैं। तिसगांव गांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव भी युवक को समझाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था।

यह भी पढ़ें –महंगाई की मार: चीनी ₹50 के पार, प्याज 27% महंगा; टमाटर के दाम 31% घटे

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *