सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
पौड़ी/हरिद्वार। संवाददाता।
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुए बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर जीतपुर का रहने वाला था। हादसे में वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
राहत-बचाव दल ने बरामद किए शव
प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से अब तक शव बरामद कर लिए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। वहीं हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—
- अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष
- शब्बो पत्नी अफजाल, उम्र 40 वर्ष
- अनाविया पुत्री अफजाल, उम्र 3 वर्ष
- शादाब पुत्र अफजाल, उम्र 14 वर्ष
- गुफरान पुत्र अकबर, उम्र 34 वर्ष
सभी मृतक रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जिला हरिद्वार के निवासी बताए गए हैं।
वहीं हादसे में अरमान पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया।
लक्सर पहुंची हादसे की खबर तो मचा कोहराम
हादसे की खबर जैसे ही लक्सर क्षेत्र में पहुंची, मृतकों के परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत की खबर से पूरे रायपुर जीतपुर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। दुर्घटना किस कारण हुई और वाहन किस परिस्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें –श्रीलंका 246/4 के पार भारत को 4 विकेट शुभमन गिल चोट के कारण बाहर…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

