सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार, 7 अगस्त 2026 | संवाददाता
धर्मनगरी हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा-2026 के आठवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 39 लाख 15 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक हरिद्वार से कुल 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के आठवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।
यह भी पढ़ें –हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से परिजनों से मिला बिछड़ा मासूम प्रयासों से परिवार तक पहुंचा काशी…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

