सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। हरिद्वार के विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित काली कमली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के मलबे में चार लोग दब गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस मायापुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर सर्विस को घटना की सूचना एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल) के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मलबे में फंसे लोगों तक पहुंच बनाई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस मायापुर की टीम LFM- नरेंद्र सिंह तोमर, DVR – प्रकाश मनोरी, FM- चंद्र प्रकाश नौटियाल, FM-मातबर सिंह तोमर, FM- सुरेश, FW- दीपाली वर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए मलबे में फँसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फँसे हुए व्यक्तियो में एक व्यक्ति बीमार व चलने में असमर्थ था जिसको फायर सर्विस टीम द्वारा स्ट्रेचर की सहायता से कुशल बाहर निकला गया

इस त्वरित कार्रवाई में डीवीआर प्रकाश मनोरी, फायरमैन चंद्र प्रकाश नौटियाल, मातबर सिंह तोमर, सुरेश तथा फायर वुमन दीपाली वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के समयबद्ध और समन्वित प्रयासों के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।
स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि राहत दल समय पर मौके पर नहीं पहुंचता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें –धनपुरा में टूटी पुलिया बनी जानलेवा शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग बारिश में गड्ढे में फंसे कई वाहन…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

