सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे, जहां लोहियाहेड हेलीपैड पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को बेहतर प्रशासन और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण बिना अनावश्यक विलंब के किया जाए और प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे, जिन पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें –जसपुर नगर पालिका में मंत्री का औचक निरीक्षण, कई अधिकारी गैरहाजिर मिले, मौके पर दिए सख्त कार्रवाई के आदेश…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

