सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
झबरेड़ा (हरिद्वार)। थाना झबरेड़ा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को ग्राम भगतोवाली में जमीन के बंटवारे और मकान निर्माण को लेकर पारिवारिक विवाद के दौरान दिनेश कुमार अपने भाई की पत्नी के साथ झगड़ा करते हुए आमदा फसाद हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और आरोपित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और विवाद बढ़ाने पर उतारू रहा। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह निवासी ग्राम भगतोवाली, थाना झबरेड़ा के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल मुकेश तोमर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी ठिकाने बदलकर बचने की कर रहा था कोशिश…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

