लक्सर में नवरात्रि पर इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते लोगलक्सर में नवरात्रि पर इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते लोग

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (फ़रमान खान)

लक्सर/हरिद्वार लक्सर में साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर लक्सर व्यापार मंडल ने एक सराहनीय पहल करते हुए मुस्लिम समुदाय के लिए भव्य रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

यह आयोजन लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में मंडल कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में इफ्तार के दौरान पारंपरिक मुस्लिम व्यंजनों के साथ-साथ हिंदू परंपरा के अनुसार फलाहार और प्रसाद भी परोसा गया।

लक्सर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज वर्मा ने कहा कि नवरात्रि केवल एक धर्म का पर्व नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा, “जब रमजान और नवरात्रि एक साथ आए हैं, तो यह हमारे लिए भाईचारे और एकता का संदेश देने का सर्वोत्तम समय है। रोजा खोलने का यह क्षण हमें सिखाता है कि इंसानियत सबसे ऊपर है।”

इस अवसर पर बालेश्वर सिंह, वेदप्रकाश वर्मा, आरिफ हसन, गुलाम साबिर साबरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण और भावुक रहा। लोगों ने इसे “वसुधैव कुटुम्बकम” की सच्ची मिसाल बताया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और विश्वास को मजबूत करते हैं।

मनोज वर्मा ने नवरात्रि के पहले दिन लक्सर में दी भव्य इफ्तार पार्टी

लक्सर व्यापार मंडल की इस पहल की पूरे हरिद्वार जिले में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सभी समुदाय मिलकर त्योहार मनाएं, तो समाज में कभी भी वैमनस्य की स्थिति पैदा नहीं होगी।

यह आयोजन न केवल एक इफ्तार पार्टी था, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का मजबूत संदेश देने वाला प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ।

यह भी पढ़ें– हरिद्वार में ईद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति बैठकों का आयोजन…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *