मुख्यमंत्री धामी ने मनोज जखमोला परिवार से की मुलाकात, पुत्री निधन पर जताया शोक | Haridwar Newsमुख्यमंत्री धामी ने मनोज जखमोला परिवार से की मुलाकात, पुत्री निधन पर जताया शोक | Haridwar News

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पुत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपनी संतान को खोना अत्यंत दुखद और असहनीय पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को धैर्य रखने की सलाह देते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मनोज जखमोला परिवार से मुलाकात करते हुए

उन्होंने कहा कि दिवंगत बेटी की यादें सदैव परिवार के दिलों में जीवित रहेंगी और उनका स्नेह हमेशा परिवार के साथ बना रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शोक व्यक्त करने वालों में आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट, पार्षद आकाश भाटी, राजेश लखेड़ा, मधुकर शर्मा, सत्य प्रकाश जखमोला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *