सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार, 28 जुलाई 2026 | संवाददाता अमन खान
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), भारत द्वारा डायट रुड़की में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का मंगलवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद तथा एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक प्रमेन्द्र सकलानी प्रदर्शनी में पहुंचे और विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर एनबीटी इंडिया के प्रभारी सुमित सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), भारत द्वारा डायट रुड़की में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार श्री अमित कुमार चंद तथा एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक श्री प्रमेन्द्र सकलानी पहुंचे।
इस अवसर पर एनबीटी इंडिया के प्रभारी श्री सुमित सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि एनबीटी की पुस्तकें बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार चंद ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा उपयोगी पुस्तकों का अध्ययन एवं क्रय करने का आह्वान किया। वहीं, एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक श्री प्रमेन्द्र सकलानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यह भी पढ़ें –बहादराबाद में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित 550 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

