ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत बहादराबाद पुलिस द्वारा नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपीऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत बहादराबाद पुलिस द्वारा नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के अंतर्गत बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 08 प्रतिबंधित Buprenorphine (LEEGESIC) इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान 11 जुलाई 2026 को कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 08 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

नशीले इंजेक्शन

आरोपित राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि मेरी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, जिस कारण मैने लालच में नशीले इंजेक्शनो को बेचने का कार्य लगा। मै दिन में मजदूरी व शाम के समय रावली महदूद में चाउमीन का ठेला लगाने का काम करता हूँ। यह इन्जेक्शन मैने निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरि‌द्वार से खरीदे है जिस सम्बन्ध में कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नशीले कैप्शूल/इंजेक्शन बेचने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाले अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत नशीले पदार्थों, अवैध शराब, जुआ, सट्टा और संगठित अपराध में शामिल तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

यह भी पढ़ें –कांवड़ यात्रा 2026: हरिद्वार में युद्धस्तर पर तैयारियां, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *