सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
नंगली पथवारी। संवाददाता। सचिन शर्मा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम नंगली पथवारी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी मंगेश पवार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष गोहावर विनय चौहान का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा में क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से सैकड़ों युवा और ग्रामीण पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम नंगली पथवारी मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा के आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान व वरिष्ठ समाज सेवी मंगेश पवार द्वारा क्षेत्र के सेकड़ो युवाओं व ग्राम वासियों के साथ मुख्य अथिति जिला उपाध्यक्ष BJP रवि चौधरी जी व मंडल अध्यक्ष गोहावर विनय चौहान जी का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और कार्यक्रम में प्रिंस पवार द्वारा एकत्रित तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए क्षेत्र व आसपास गाँव के सैकड़ो युवाओं में देशभक्ति का जूनून देखने को मिला कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र शेखावत चेयरमैन जी कविश राणा जी व जिला पंचायत बार्ड नंबर 5 से संभावित प्रत्याशी सौरभ कुमार जी ,युवा नेता गौरव खटाना जी, प्रवीण गुर्जर जी ,हिन्दू नेता राजू सैनी जी क्षेत्र के युवा मनीष चौधरी,अलख शर्मा,ऋषव चौधरी,व ग्रामवासी रोहित प्रजापति, सचिन कश्यप,निखिल जोशी, करन रवि, जतिन जोशी,पुनीत दिवाकर, राजवीर सैनी,
लक्की कश्यप, जुनैद खान,छुटके कश्यप, अमित जोशी, शारिक पठान, उमेर खान, नितिन प्रजापति तहसिन मलिक सहित भारी तादाद में ग्रामवासी मौजूद रहे
आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
यह भी पढ़ें –LPG :16 अगस्त के बाद LPG सिलेंडर बुकिंग में आएगी परेशानी? आज ही करा लें ये जरूरी काम
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

