सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने वाहन चोरी की एक वारदात का चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, वाल्मीकि बस्ती निवासी आरग्य चंचल पुत्र भूपेंद्र चंचल ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK-08-P-5284) धर्मशाला के समीप से चोरी होने की शिकायत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 489/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ निवासी ज्वालापुर को रेगुलेटर पुल नहर पटरी क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस का कहना है
कि वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें–ड्यूटी पर लौटते समय लापता हुआ अग्निवीर सूरज भट्ट हिमाचल और दिल्ली में मिली आखिरी लोकेशन…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

