हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुएहरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में अवस्थापना विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मेला प्रशासन की ओर से निर्माण एवं विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, साधु-संतों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों से सुझाव एवं फीडबैक लिया जा रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को हरिद्वार के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शंकर आश्रम चौक, अवधूत मंडल मार्ग, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन और जटवाड़ा पुल क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाते समय स्थानीय लोगों के सुझावों को प्राथमिकता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों से संवाद करें और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों के अनुरूप कार्यों को बेहतर स्वरूप दें। इसी क्रम में मेलाधिकारी स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर रही हैं। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को शंकर आश्रम चौक, अवधूत मंडल मार्ग, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तथा जटवाड़ा पुल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुंभ मेला-2027: हरिद्वार में मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्थानीय सुझावों पर विकास कार्यों का फोकस

शंकर आश्रम चौक और अवधूत मंडल मार्ग का निरीक्षण

शंकर आश्रम चौक एवं अवधूत मंडल मार्ग पर चल रहे सड़क सुधार और फुटपाथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी कार्यों के संबंध में सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर इस क्षेत्र में सड़क के मध्य डिवाइडर की चौड़ाई नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर में प्रमुख मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक सुगम पैदल आवागमन सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथ निर्माण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं स्थानीय सुझावों के अनुरूप उपयुक्त स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

भगत सिंह चौक क्षेत्र में नालों की सफाई के निर्देश

इसके बाद मेलाधिकारी ने भगत सिंह चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सड़क सुधार, फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने चौक के आसपास स्थित नालों की सफाई कराने और आवश्यकता के अनुसार उन्हें ढकने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। स्थानीय स्तर पर मिलने वाले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यों की प्राथमिकता तय करने और योजनाओं को बेहतर स्वरूप देने के निर्देश दिए गए।

ज्वालापुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुविधाओं पर फोकस

मेलाधिकारी ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संबंधित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और लोगों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर देखने को कहा गया। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र कुंभ मेले के दौरान महत्वपूर्ण संपर्क क्षेत्रों में शामिल रहेगा। ऐसे में यहां सड़क एवं अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्यों की समयबद्ध प्रगति पर प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।

हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

मेला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य हरिद्वार में होने वाले विकास कार्यों को स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने लोगों से संवाद कर सुझाव लिए जाने की पहल की सराहना की। स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी स्थानीय स्तर पर बेहतर तरीके से मिल सकती है। ऐसे में योजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय सुझावों को शामिल करने से विकास कार्य अधिक उपयोगी बनाए जा सकते हैं।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच मेला प्रशासन की ओर से सड़क, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, नालों की सफाई और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले समय में इन कार्यों की प्रगति की निगरानी और स्थानीय फीडबैक के आधार पर आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – भारतीय शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय खेल 2026 पहली बार शतरंज और U-14 वर्ग शामिल देशभर में होंगे मुकाबले…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *