हरिद्वार में भारतीय शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय खेल 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठकहरिद्वार में भारतीय शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय खेल 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार 2026। भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पहली बार शतरंज को शामिल किया गया है, जबकि अंडर-14 आयु वर्ग को भी पहली बार प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 250 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर भारतीय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, हरिद्वार में विभिन्न खेलों के समन्वयकों एवं पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन स्थलों, खिलाड़ियों की भागीदारी, खेल प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीएसबी से मान्यता प्राप्त 250 से अधिक विद्यालय करेंगे शिरकत देश के कई राज्यों में आयोजित होगी दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरिद्वार, 7 सितंबर: भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियों को लेकर भारतीय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय हरिद्वार में विभिन्न खेलों के समन्वयकों एवं पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) से मान्यता प्राप्त 250 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में टीम के रूप में भाग लेंगे। पहली बार शतरंग को शामिल किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता बीएसबी के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर स्वामी पुण्यदेव ने की। बैठक में विभिन्न खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों की भागीदारी, आयोजन स्थलों की तैयारियों तथा प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित एवं सफल बनाने से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की खास बात यह होगी कि इस वर्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड ने शतरंज को पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल किया है। शतरंज प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी। इस वर्ष अंडर-14 आयु वर्ग को भी पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष प्रतियोगिताएं अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित हुई थीं।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं बहुआयामी व्यक्तित्व विकास के लिए भविष्य में श्रीमद्भगवद्गीता स्मरण, निबंध, सामान्य ज्ञान (GK), चित्रकला, भाषण सहित विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं देशभर में आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सभी प्रतियोगिताओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में सत्येंद्र सिंह, वंदना, कुसुम रावत, स्वाती यादव ,संजीव, अमित दानी सहित खेल समन्वयक टीम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की निरंतर समीक्षा करने का निर्णय लिया गया, ताकि भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सके।

250 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी होंगे शामिल

भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 250 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में टीम के रूप में भाग लेंगे। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में आयोजन स्थलों का निर्धारण किया गया है। बैठक में प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की भागीदारी, आयोजन स्थलों की तैयारियों, खेल मैदानों की व्यवस्था तथा प्रतियोगिताओं के संचालन से संबंधित आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों और खेल समन्वयकों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थित तरीके से आयोजित हों।

बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास को लेकर भी चर्चा हुई। भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से भविष्य में श्रीमद्भगवद्गीता स्मरण, निबंध, सामान्य ज्ञान (GK), चित्रकला और भाषण सहित विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं देशभर में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। पदाधिकारियों का मानना है कि खेल और शैक्षिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी से उनके व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास हो सकता है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में योजना बनाई जा रही है।

14 सितंबर से शुरू होंगी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं

भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन सितंबर से शुरू होकर अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले 14 और 15 सितंबर 2026 को आचार्यकुलम्, हरिद्वार में कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल और रेसलिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद 19 और 20 सितंबर 2026 को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, वाराणसी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। वहीं 26 और 27 सितंबर 2026 को ब्लू बेल स्कूल, प्रयागराज में योग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अक्टूबर में भी विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। 3 और 4 अक्टूबर 2026 को सनराइज पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर में वॉलीबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर 2026 को एसआर कैपिटल पब्लिक स्कूल, दिल्ली में पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल किए गए शतरंज के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन 24 और 25 अक्टूबर 2026 को बीएस इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ में खो-खो प्रतियोगिता के साथ होगा।

यह भी पढ़ें – हरिद्वार में बारिश का कहर नाले के तेज बहाव में बही 6 साल की बालिका …

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *