हरिद्वार के ज्वालापुर और भगवानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियानहरिद्वार के ज्वालापुर और भगवानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। नवरात्रि और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरिद्वार जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया। सोमवार, 12 अक्टूबर को ज्वालापुर और भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पनीर, सरसों के तेल, मूंगफली की गिरी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। वहीं, एक प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए और करीब 12 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा मौके पर ही नष्ट कराया गया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में की गई। अभियान का नेतृत्व खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी ने किया।

ज्वालापुर और भगवानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान

खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षण सरकार एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड, विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार कैलाश चन्द्र टम्टा ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा क्षेत्र में एक पनीर सप्लायर वाहन को रोककर उसमें से पनीर का एक विधिक नमूना प्रयोगशाला जाँच हेतु लिया, इसके अतरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अनाज मण्डी ज्वालापुर स्थित मौ. हुसैन ट्रेडर्स का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना तथा ऊंचा पुल स्किर रेस्टोरेंट मै.मिष्टी अरोमा से मूंगफली गिरी का नमूना जाँच हेतु लिया। मैं. मिष्टी अरोमन रेस्टोरेंट का मौके पर खाद्य लाईसेंस नहीं पाया गया। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किए गए ।

ज्वालापुर में पनीर सप्लायर वाहन की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा क्षेत्र में पनीर सप्लाई करने वाले एक वाहन को रोककर जांच की। वाहन से पनीर का एक विधिक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

इसके बाद टीम ने ज्वालापुर की अनाज मंडी स्थित मौ. हुसैन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

हरिद्वार के ज्वालापुर और भगवानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकार भगवानपुर पवन कुमार ने भगवानपुर मुख्य बाजार क्षेत्र की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टु अटा, सिंघाड़ा आटा, वनस्पति घी एवं सेंधा नमक सहित कुल 05 नमूने जाँच हेतु लिए तथा एक प्रतिष्ठान में लगभग 12 किग्रा खुला कुट्टू आटा पाए जाने पर उसे तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

 यह भी पढ़ें –हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर धामी कैबिनेट का गंगा पूजन, PM मोदी के लिए की दीर्घायु की कामना…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *