भगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या मामले में बरामद ट्रक और पुलिस जांचभगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या मामले में बरामद ट्रक और पुलिस जांच

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भगवानपुर टोल प्लाजा के पास हुई थी, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक को ट्रक से कुचल दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर घटना का पर्दाफाश किया।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ट्रक संख्या UP17BT-8882 के चालक राजीव पुत्र शीशपाल निवासी मलकपुर लोन छपरौली रोड, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) ने उसके पति राहुल कुमार को जान से मारने की नीयत से ट्रक से कुचल दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 94/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद भगवानपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने 5 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजीव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 8–9 साल से रुहालकी गांव में एक महिला के साथ रह रहा है और उनका एक 4 साल का बेटा भी है। आरोपी पहले से शादीशुदा था लेकिन उसका तलाक हो चुका है। आरोपी राजीव ने बताया कि वह करीब 15 साल से वाहन चला रहा है और दिसंबर 2025 में उसने अपना छह टायर वाला कैंटर ट्रक खरीदा था। मृतक राहुल एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों कभी-कभी साथ बैठकर शराब भी पीते थे।

आरोपी के अनुसार राहुल शराब के नशे में अक्सर उसकी तीनों भांजियों के बारे में आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करता था। राजीव ने कई बार उसे समझाया, लेकिन राहुल बार-बार वही गलती दोहराता था। नशा उतरने के बाद वह माफी भी मांग लेता था, लेकिन फिर से वही हरकत करने लगता था। इस वजह से आरोपी लंबे समय से उससे नाराज और परेशान था।

होली के दिन हुआ विवाद

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को होली की छुट्टी थी। उस दिन उसकी राहुल से फोन पर बात हुई और वह अपना ट्रक लेकर भगवानपुर टोल प्लाजा के पास पहुंच गया। कुछ देर बाद राहुल और आरोपी की साली एक्टिवा से वहां पहुंचे। साली राहुल को छोड़कर वापस चली गई। राहुल खाना लेकर आया था और आरोपी पहले से शराब लेकर आया हुआ था। दोनों ने ट्रक में बैठकर शराब पी और खाना खाया।

गुस्से में चढ़ा दिया ट्रक

आरोपी के मुताबिक शराब के नशे में राहुल ने फिर से उसकी भांजियों के बारे में गलत बातें करनी शुरू कर दीं। जब राजीव ने उसे समझाया तो वह और ज्यादा आपत्तिजनक बातें करने लगा। इससे आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने राहुल को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही राहुल ट्रक से उतरकर टोल की तरफ जाने लगा, आरोपी ने गुस्से में ट्रक उस पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद आरोपी वहां से ट्रक लेकर नन्हेड़ा रोड की तरफ चला गया और ट्रक खड़ा कर उसमें ही लेट गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर ट्रक से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रक UP17 BT 8882 भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में भगवानपुर पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी इस प्रकार हैं:

  • प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
  • वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा
  • उप निरीक्षक प्रदीप चौहान
  • कांस्टेबल उवैदउल्ला
  • कांस्टेबल रविंद्र राणा
  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें रानीपुर पुलिस की बड़ी सफलता घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *