सिडकुल में अश्लील हरकतों का आरोप, 5 महिलाएं हिरासत मेंसिडकुल थाना पुलिस की ओर से ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई।

रिपोर्टर ( उमरा)

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

सिडकुल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से अश्लील हरकतें करने और राह चलते लोगों पर अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा में सिडकुल की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों को देखकर अशोभनीय हरकतें कर रही हैं और कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही हैं।

सिडकुल हरिद्वार को जाने वाले रास्ते से मुखबीर खास की सूचना पर 05 महिलाऐं 1-महिला निवासी हाउस नं0 139 फरीदपुर काजी थाना बिजनौर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद निकट रामधाम थाना सिडकुल हरिद्वार 2- महिला निवासी नगला चरथावल थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल पता सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार जिला हरिद्वार 3-महिला निवासी हाउस नं0 318, भेल, टिबडी निकट रानीपुर मोड थाना रानीपुर जिला हरिद्वार 4- महिला निवासी ग्राम व थाना हेमपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार 5- महिला निवासी सुरज्यापुर थाना चकुलिया पश्चिम बंगाल हाल पता- रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार जो सिडकुल रास्ते की तरफ घूम रही है और वहां रोड पर आने जाने वाले आदमियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रही है।

जिससे वहां रोड पर आने जाने वाले लोगों को शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आसपास की जनता में बहुत रोष व्याप्त है महिलाओं द्वारा वहां रोड पर आने जाने वाले आदमी (पुरुष) को रोक रोक कर कह रही है कि ग्राहक मिलेंगें, आदि शब्द कह रही है , को सिडकुल पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर तथा उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 487/26 अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
1-महिला निवासी हाउस नं0 139 फरीदपुर काजी थाना बिजनौर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद निकट रामधाम थाना सिडकुल हरिद्वार। 2- महिला निवासी नगला चरथावल थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल पता सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार जिला हरिद्वार।
3-महिला निवासी हाउस नं0 318, भेल, टिबडी निकट रानीपुर मोड थाना रानीपुर जिला हरिद्वार।
4- महिला निवासी ग्राम व थाना हेमपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार।
5- महिला निवासी सुरज्यापुर थाना चकुलिया पश्चिम बंगाल हाल पता- रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार जो सिडकुल।

यह भी पढ़ें –HARIDWAR NEWS: आंखों से नहीं देख सकते, फिर भी दौड़ में रच रहे इतिहास; खेलो इंडिया में चमके हरिद्वार के जतिन शर्मा

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *