सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
Uttarakhand Weather: दिवाली के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, इन जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह अनुमान पूरे जिले के लिए नहीं है, बल्कि कुछ स्थानों पर ही बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने का भी अनुमान है। वहीं, राज्य के मैदानी जिलों समेत बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना भी जताई है। इसका असर खासतौर पर सुबह और शाम के समय देखने को मिल सकता है। कोहरे के कारण कुछ इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी देहरादून में सोमवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
फिलहाल मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में ही मौसम में बदलाव की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें –उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

