लक्सर (फरमान खान)। लक्सर कोतवाली के मुख्य प्रवेश द्वार के पास मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद से परेशान बताए जा रहे एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना को देखते ही कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अनुसार शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल संख्या UK08BH0865 से कोतवाली पहुंचा। उसने पहले से अपने शरीर पर तेलनुमा पदार्थ डाल रखा था। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद उसने साथ लाई माचिस से खुद को आग लगा ली।
घटना देखते ही थाना कार्यालय में मौजूद हेड कांस्टेबल 264 मनोज मलिक, कांस्टेबल 72 अरविंद रावत और दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने तत्काल हवालाती कंबल डालकर आग बुझाई।पुलिस के मुताबिक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गया था। पूछताछ में उसने अपना नाम नारायण उर्फ नीतू पुत्र तेजपाल निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द बताया। उसने बताया कि उसका भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उसका आरोप है कि उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया। उसने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले गांव में पंचायत हुई थी, लेकिन उसे कोई सहयोग नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि उसने इस संबंध में पहले थाने में कोई शिकायत देने से इनकार किया।डाइंग डिक्लेरेशन में लगाए गंभीर आरोपसीएचसी लक्सर में तहसीलदार लक्सर के समक्ष दिए गए डाइंग डिक्लेरेशन में नारायण उर्फ नीतू ने कथित तौर पर बताया कि उसने डीजल डालकर स्वयं को आग लगाई। उसने आरोप लगाया कि उसके साले ईश्वर सिंह ने उससे 30 लाख रुपये नकद लिए थे। उसके अनुसार उसने साले से रुपये वापस करने अथवा बदले में जमीन देने की मांग की थी, जिस पर कथित रूप से उसे “कहीं जाकर मर जा” कह दिया गया। उसने अपने साले और एक अन्य व्यक्ति से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात भी कही।घटना के बाद उपनिरीक्षक शहजाद अली और उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी उसे निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी लक्सर लेकर पहुंचे।
मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को सौंपी गई है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी है।समय रहते पुलिसकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और नारायण उर्फ नीतू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। मामले में डाइंग डिक्लेरेशन और लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
यह भी पढ़ें –लक्सर में अवैध खनन पर एक्शन चेकिंग में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक सीज जानें पूरी कार्रवाई…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”
