देहरादून में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामले और स्वास्थ्य विभाग की निगरानीदेहरादून में स्वाइन फ्लू के नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को जिले में 24 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इनमें 16 मरीज देहरादून जिले से हैं, जबकि 8 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 105 हो गई है।

फिलहाल अलग-अलग अस्पतालों में 36 मरीजों का उपचार चल रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।

डेंगू के भी दो नए मरीज मिले

स्वाइन फ्लू के साथ ही देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को हुई जांच में दो नए मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। इसके बाद जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 114 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इनमें 55 मरीज देहरादून से और 59 मरीज अन्य जिलों से संबंधित हैं।

स्वाइन फ्लू से मौत में दो स्तर पर ऑडिट होगा

जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अब पॉ मरीजों की मौत की दो स्तरों पर गहन समीक्षा (डेथ ऑडिट) होगी। सीएमओ ने सभी सरका और निजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और ऋषिकेश एम्स को डेथ ऑडिट कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए हैं। उनके मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत होने पर तीना के भीतर अस्पताल या ब्लॉक स्तर पर पहला ऑडिट किया जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी दोबारा समीक्षा करेगी। सभी मौतों का डाटा ‘आईडीएसपी के तहत आईएचआईपी पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की होगी समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की निगरानी को भी गंभीरता से लिया है। इसके लिए दो स्तरों पर डेथ ऑडिट कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल या ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक या चिकित्सा अधीक्षक, फिजिशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट शामिल होंगे। वहीं जिला स्तर पर जिला सर्विलांस अधिकारी, फिजिशियन, एपिडेमियोलॉजिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की टीम समीक्षा करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के मुताबिक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मृत्यु होने पर तीन दिन के भीतर अस्पताल या ब्लॉक स्तर पर पहला डेथ ऑडिट किया जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी मामले की दोबारा समीक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें – खानपुर में जलभराव प्रभावित किसानों से मिले प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *