सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड के देहरादून जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
गौर हो कि देहरादून जिले के चकराता में लालपुल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई. कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर खाई में गिर गई. सड़क हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी. जिसके बाद एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली. एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया.
चकराता घूमने जा रहे थे कार सवार
जानकारी के मुताबिक कार सवार चकराता घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालपुल के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर एसडीआरएफ टीम को कार संख्या DL9C 8092 सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार के अनुसार
कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।
घायलों का विवरण
रोहन कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी नई दिल्ली अभिषेक दुबे, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रोहिणी, दिल्ली अभिषेक, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश शिवानी सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश प्रिंस राज, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट! इन जिलों में आंधी-बिजली और भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”
