उत्तराखंड में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्टउत्तराखंड में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

देहरादून/हरिद्वार, 28 अगस्त 2026। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

29 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अगस्त को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

30 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।

2 सितंबर से बारिश कम होगी

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से बारिश का दौर कम होगा। 3 सितंबर को भी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम से लेकर सामान्य तक दर्ज किया गया।

3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारि का अलर्ट है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो का अनुमान है।

पहाड़ से मैदान तक सतर्क रहने की जरूरत

सतर्क रहने की जरूरत

लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें –नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड में बढ़ी चिंता! 5 ग्लेशियर झीलें अति संवेदनशील, मंडरा रहा बड़ा खतरा…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *