लक्सर में भाकियू तोमर की तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्तालक्सर में भाकियू तोमर की तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

लक्सर, 15 अगस्त 2026 | फरमान खान।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से लक्सर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास वालिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास वालिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। यात्रा में प्रदेश प्रभारी जोधसिंह पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, गढ़वाल मंडल प्रभारी राव तसलीम, यूनुस कलिराम, पहल सिंह, रहतु सिंह, रितु रानी, पायल देवी, रचना, यशपाल, आजम, विजेंदर, राकेश धीमान, वर्णिक, विवेक चौधरी, इखलाक, डॉ. हुसैन, सलमान, प्रशांत एडवोकेट, भीम, कृष्णपाल, यादहुसैन, अमरेज, असलम आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें –LPG :16 अगस्त के बाद LPG सिलेंडर बुकिंग में आएगी परेशानी? आज ही करा लें ये जरूरी काम

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *