सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-KYC नहीं कराई है तो आज ही यह काम पूरा कर लें। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अगस्त 2026 ई-KYC पूरी करने की आखिरी तारीख बताई जा रही है। ऐसे में जिन ग्राहकों की ई-KYC तय समय तक पूरी नहीं होगी, उन्हें 17 अगस्त से LPG सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी आ सकती है।
यानी 16 अगस्त ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख है। अगर ग्राहक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो इस स्थिति गैस सिलेंडर की बुकिंग वो 17 अगस्त से नहीं कर पाएगा। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन ऑयल ने सभी ग्राहकों से 16 अगस्त तक ई-केवाईसी को पूरा करने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार यह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के ग्राहकों के लिए लागू नहीं होता है। हालांकि, इन ग्राहकों के लिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी है। क्या होगा अगर 16 अगस्त तक नहीं हुई केवाईसी

इंडियन ऑयल ग्राहकों को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि अगर 16 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। कंपनी ने ग्राहकों से समय रहते ई-केवाईसी करने का आग्रह किया है। बता दें, इसका यह मतलब नहीं है कि आपका कनेक्शन कैंसिल कर दिया जाएगा। बस ग्राहक एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और उसे प्राप्त नहीं कर पाएंगे। एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद फिर से ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर मिल जाएगा।
LPG 16 अगस्त तक KYC नहीं हुई तो क्या होगा?
अगर ग्राहक 16 अगस्त तक ई-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर परेशानी हो सकती है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को समय रहते KYC पूरी करने की सलाह दी गई है।

हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि ग्राहक का गैस कनेक्शन हमेशा के लिए बंद या कैंसिल हो जाएगा। एक बार ई-KYC और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग दोबारा की जा सकेगी।
घर बैठे कर सकते हैं ई-केवाईसी की प्रक्रिया
ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ग्राहकों को इंडेन, एचपी या भारत गैस का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। ऐप में जाकर फेस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को शुरू करें। ध्यान रहे की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद स्टेटस जरूर देख लें।ऑफ लाइन प्रक्रिया से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी (e-kyc offline process)
1-ग्राहक अपनी गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यहां बॉयोमेट्रिक विकल्प अपनाया जाएगा। ध्यान रहे कि आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होगा। जो आपके हमेसा रहता है। क्योंकि बुकिंग की प्रक्रिया इसी से पूरी होगी।
बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी (LPG booking process)
सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग के नियमों में काफी संशोधन किया गया है। अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही गैस सिलेंडर बुक किए जाएंगे। बता दें, ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद ही एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होगी। वहीं, शहरों में 25 दिन के बाद एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होगी।
यह भी पढ़ें –घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी बुकिंग नियम भी हुए सख्त जानें नए बदलाव LPG Cylinder Price…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

