हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते ADG L/O डॉ. वी. मुरुगेशनहरिद्वार में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते ADG L/O डॉ. वी. मुरुगेशन।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार, 7 अगस्त 2026 | संवाददाता।

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कंट्रोल के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने ADG L/O को वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाईवे और कांवड़ पटरी की स्थिति के साथ-साथ अब तक गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके कांवड़ियों की संख्या के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते ADG L/O डॉ. वी. मुरुगेशन

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन प्रचलित कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम के भ्रमण के पश्चात सीसीटीवी कंट्रोल से जिले के विभिन्न स्थानों का यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया।

डाक कांवड़ को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते ADG L/O डॉ. वी. मुरुगेशन

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ के वाहनों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ADG L/O ने यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. वी. मुरुगेशन ने एसएसपी हरिद्वार और एसपी ट्रैफिक निशा यादव को निर्देश दिए कि डाक कांवड़ के दौरान आने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुरूप ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान को सक्रिय रखा जाए।

मौके पर मौजूद एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा ADG L/O को वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाइवे व कांवड़ पटरी की मौजूदा स्थिति तथा अब तक जल उठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके कांवड़ियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 वी0 मुरगेशन द्वारा एसएसपी हरिद्वार व एसपी ट्रैफिक निशा यादव को डाक कांवड़ में आ रहे वाहनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के मुताबिक ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान एक्टिवेट करने, पार्किंग से वाहनों की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का नया आंकड़ा, एक दिन में 39.15 लाख शिवभक्त रवाना; अब तक 2.19 करोड़ ने उठाया गंगाजल…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *