भारी बारिश के बीच कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लरहरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश के बीच व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार, 5 अगस्त 2026। संवाददाता।

लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने देहात क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने नारसन बॉर्डर, नहर पटरी मार्ग, रुड़की एवं मंगलौर क्षेत्र की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भारी बारिश के बीच कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर

भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु किया गया देहात क्षेत्र का भ्रमण का भ्रमण

देहात क्षेत्र में नहर पटरी, रुड़की एवं मंगलोर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण, मौके पर दिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण करते डीएम मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मॉनिटरिंग के चलते कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें –बारिश ने बिगाड़ी बैरागी कैंप की सड़कें तो हरिद्वार पुलिस ने संभाला मोर्चा, कांवड़ियों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *